नगर पालिका चेयरमैन को बनानी होगी कार्य योजना: सृष्टि आप नेत्री सृष्टि नैन्सी लाल ने नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष शीला वर्मा को दी बधाई

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज क्षेत्र में शहर की जनता से जुड़ी कई समस्याओं का निदान करने की चुनौती नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा के सामने होगी। नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव, खुदी पड़ी सड़कों की मरम्मत, मोहल्लों से कूड़ा उठान, पेयजल, जाम, बंदरों के आतंक से मुक्ति सहित कई समस्याएं शहरवासियों के सामने खड़ी हैं। उन्हें समस्याओं से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए कार्य योजना बनाकर इस पर अमल करना होगा। बुधवार को आम आदमी पार्टी की नेत्री और पूर्व प्रत्याशी सृष्टि नैन्सी लाल ने नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बुके देकर जीत की बधाई। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शीला सिंह वर्मा ने 15605 मतों से जीत हासिल की है। इस बड़ी जीत के साथ ही कई चुनौतियां भी उन्हें विरासत में मिली हैं। शहर में लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जरा सी बारिश से शहर ताल तलैया बन जाता है। सड़कें खुदी पड़ी हैं। इस कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर शहर में बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। इन समस्याओं का निदान नए पालिका अध्यक्ष के लिए एक चुनौती बनकर सामने आया है। शहर के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों के बाशिंदों को भी शहर की नई सरकार से विकास की आस लगी हुई है। शहरवासियों को सड़कों की मरम्मत और निर्माण से लेकर नाली निर्माण, विद्युत और पानी की आपूर्ति में सुधार की दरकार है। अब देखना यह है कि नई पालिकाध्यक्ष किस तरह शहरवासियों की इन समस्याओं का इलाज कर पाएंगी।    बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!