आनन्द ने सीजीएल मुख्य परीक्षा में हासिल की सफलता पोस्टल असिस्टेंट के पद पर हुआ चयन, परिजनों ने किया खुशी का इजहार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिले के ग्राम सफीपुर पोस्ट गदिया के रहने वाले आनन्द कुमार वर्मा ने एसएससी सीजीएल की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। आनन्द का पोस्टल असिस्टेंट पद के लिए चयन किया गया है। इनकी सफलता से ग्रामीण इलाकों के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं में भी खुशी की लहर दौड़ गयी। परीक्षा परिणाम आने के बाद क्षेत्रवासियों ने फूल माला पहना कर बधाई दी। इसके बाद माता-पिता ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। माता पिता के साथ ही पूरे ग्रामीणों ने आनन्द कुमार के सफलता पर गर्व करते हुए नजर आए। आनन्द कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। वही ग्रामीणों ने कहा कि इनकी सफलता इस क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। जिनसे सीख लेकर अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आनन्द कुमार ने ग्रामीण परिवेश में रहकर मेहनत के बल पर सफलता मिली है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इन्होंने सीजीएल परीक्षा में सफलता पाकर गांव सहित पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि आनन्द कुमार के पिता उपेन्द्र कुमार वर्मा साधारण किसान हैं। उनकी माता ग्रहणी है। आनन्द कुमार ने बताया कि माता-पिता का आशीर्वाद और साहित्य की किताबों से मिली प्रेरणा ने इन्हें आगे बढ़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया है। आगे भी अन्य परीक्षाओं की तैयारी करते रहेंगे। उन्होंने बताया अगर कुछ करने का जुनून हो तो एक मजदूर का बेटा भी कड़ी से कड़ी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकता है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!