मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 11 परीक्षा केंद्रों पर 3429 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे परीक्षा
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। बुधवार को उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसा बोर्ड की हो रही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अरबी फारसी मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही वर्ष 2023 की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल परीक्षाओं के केंद्रों का निरीक्षण किया। और परीक्षा केंद्रों की हकीकत जानी। बताते चलें कि जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें कुल 3429 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। अपने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले चेयरमैन ने शहर के बेगमगंज स्थित मदरसा इरम कानवेंट का निरीक्षण किया। चेयरमैन डा इफ्तिखार अहमद जावेद वहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। इसके उपरांत उन्होंने जैदपुर के मदरसा आरफिया और मदरसा नूरूल उलूम निसवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया। और बढ़ती गर्मी को देखते हुए,केंद्र व्यवस्थापक को छात्र-छात्राओं के लिए बिजली के पंखों आदि की अतिरिक्त व्यवस्था कराए जाने तथा प्रत्येक पाली की परीक्षा की समाप्ति के उपरांत कक्षाओं की साफ सफाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अरबी फारसी मदरसा बोर्ड निरंतर सुधार की दिशा में अग्रसर है। पूरे प्रदेश में परीक्षा नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। आगे मदरसा बोर्ड में और भी गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बालेन्द्र कुमार तिवारी,मौलाना रिज़वान कासमी,सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

