बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी राष्ट्रीय सेवा योजना

चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

ज़ैदपुर, बाराबंकी। सहयोगी आरबीपीजी कॉलेज खुशहालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के छात्र-छात्राओं द्वारा नान स्टूडेंट युवाओं का सामाजिक शैक्षिक व आर्थिक सर्वेक्षण चयनित ग्राम पंचायत खुशहालपुर व रहीमाबाद में किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक इंजी. अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों द्वारा चयनित गांव के उन युवाओं का सर्वेक्षण करना है। जो न तो औपचारिक शिक्षा ग्रहण किए हैं और न ही कोई रोजगार कर रहे हैं। तथा न ही किसी सेवा में संलग्न है। आज के समय में बेरोजगारी तथा अशिक्षा एक बड़ी समस्या है। अधिकतर युवा बीच में ही विभिन्न प्रकार की समस्याएं होने के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं। जिससे उन्हें रोजगार का अवसर प्राप्त नहीं हो पाता है। इससे छुटकारा पाने हेतु सरकार तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर पहल करनी होगी। स्वयंसेवकों ने सर्वेक्षण के दौरान पाया कि अधिकतर 15 से 29 वर्ष के युवा है जो बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ चुके हैं। तथा बेरोजगार हैं। सर्वेक्षण कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार गौतम तथा अनीता वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ दारा सिंह, डॉ प्रज्ञा सिंह, अवधराम, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शेर मोहम्मद, पंकज वर्मा, हरीश कुमार, वैष्णवी मौर्या, प्रीति, गरिमा मिश्रा, क्रांति, काजल वर्मा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

 

Don`t copy text!