दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बड्डूपुर, बाराबंकी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली निवासी एक विवाहिता की बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज में कार की मांग न पूरी होने पर पति सहित ससुराल पक्ष पर बहन का इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। देवा थाना क्षेत्र के हाता मजरे गौरसढिक पुर निवासी रोहित कुमार वर्मा पुत्र शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अपनी बहन रोली वर्मा का विवाह 12 दिसंबर 2021 को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली निवासी विवेक कुमार वर्मा पुत्र उमेश चन्द्र के साथ किया था। विवाह में अपनी हैसियत के साथ दान दहेज दिया था। उसके बावजूद दहेज में कार की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग अक्सर बहन को प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष के प्रताड़ना से बहन बीमार रहने लगी।आरोप है कि बहन के इलाज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा पैसे की मांग की तो उसने इलाज के लिए पैसे भेजवाएं। उसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने बहन का इलाज नहीं कराया। इलाज के अभाव से बहन की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति सहित चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बड्डूपुर पुलिस ने भाई की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सूत्रों की माने तो मृतका रोली वर्मा की हालत गंभीर होने पर उसके पति विवेक व ससुर उमेश चन्द्र के द्वारा फतेहपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर रोली वर्मा का इलाज चल रहा था। मृतका के पति विवेक वर्मा के फोन पर मृतका की सुमन देवी व भाई रोहित कुमार फतेहपुर पहुंचे। जहां पर मृतका के भाई ने उसके ‌पति को मारा था।जिसका विरोध मृतक रोली वर्मा ने किया। उसने अपने भाई से कहा था कि जब इलाज करा रहे हैं। तो क्यों मारा।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!