खेत में खड़े बबूल के पेड़ से युवक ने फांसी लगाई, मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के डिगरी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसी के खेत में लगे बबूल के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की मां ने बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। घुंघटेर थाना क्षेत्र के डिगरी गांव निवासी राम सहाय बुधवार को अटहरा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी पत्नी के साथ गए हुए थे। घर पर उसका 19 वर्षीय पुत्र विकास कनौजिया ही अकेले था। सुबह वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौटने पर युवक को घर में ना पाकर पिता ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान युवक का शव उसी के खेत में लगे बबूल के पेड़ में उसी के शर्ट से लटकता मिला।युवक का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक की मां का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव लटकाया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि युवक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की जिद कर रहा था जिस पर पिता ने मना कर दिया था। डांट से क्षुब्द होकर युवक ने ऐसा क़दम उठाया है। मृतक के परिजनो ने को शिकायत नहीं की है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!