वन स्टाप सेन्टर का औचक निरीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किया गया जिसमें छवि वैश्य जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में वन स्टाप सेन्टर पर पॉच पीड़िता संवासित है जिसमें निरीक्षण समय पर तीन पीड़ितएं मौजूद पाई गई पीड़िताओ से जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा वार्ता की गई जिसमें सुख सुविधाओं के बारे में पूछा गया पीड़िता द्वारा सारी व्यवस्थाएं उचित बताई गई व वन स्टॉप सेंटर पर उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं है तत्पश्चात सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया गया जो कि सुचारु रुप से चलते हुये पाए गए वन स्टाप सेन्टर पर समस्त स्टाप उपस्थित पाया गया । निरीक्षण के समय वन स्टाप सेन्टर से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाये सही पायी गयी। निरीक्षण के समय रवि कुमार संरक्षण अधिकारी महिला कल्याण विभाग, जिला समन्वयक छवि वैश्य, रुचि पटेल, अरविंद कुमार क्वालिटि मैनेजर, सी0एम0एस0 कार्यालय सपना जायसवाल चौकी प्रभारी तथा महिला आरक्षी उपस्थित रही।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!