डीआरए राजकीय महाविद्यालय में फर्नीचर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। डीआरए राजकीय महाविद्यालय के लिंटर पर रखे अनुपयोगी फर्नीचर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कालेज में रखे अग्निशमन यंत्र ऐन मौके पर धोखा दे गए। मजदूरों ने बाल्टियों से पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा फर्नीचर स्वाहा हो चुका था। महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. एम एम वार्ष्णेय ने बताया कि परिसर में चारों ओर उगी घास को कटवाया गया था। इसी दौरान मजदूरों ने घास के ढेर में आग लगा दी। आग की चिंगारी किसी तरह लिंटर तक पहुंच गई। जिससे वहां रखे कबाड़ फर्नीचर में आग लग गई। बहरहाल लोगों के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर कालेज में रखे अग्निशमन यंत्र शोपीस बने रहे तो भविष्य में छात्र छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़़ जाएगी।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!