30 लाख 77 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलाकिंग सड़क का शिलान्यास सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने विधिवत पूजन के साथ किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत ज्योरी मे करीब 30 लाख 77 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलाकिंग सड़क का शिलान्यास सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने विधिवत पूजन के साथ किया तथा उपस्थित लोगो से रूबरू होते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र एव प्रदेश मे डबल इंजन की भाजपा सरकार निरंतर ग्रामीण क्षेत्रो मे विकास कर रही है । शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्राम ज्योरी,नौबस्ता व दहेजिया के लोगों को लाभ मिलेगा । इसी तरह के बहुत सारे विकास के कार्य क्षेत्र में मेरे द्वारा कराए जा रहे है, केंद्र व राज्य सरकार लगातार मार्गों की बेहतरी की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसका व्यापक लाभ आमजनमानस को सीधे मिल रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार आयी तब से विकास को गति मिली है। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान नीरज कुमार रावत , राज कुमार सोनी, राजेश वर्मा, पंकज कुमार रावत, राकेश रावत, अरविन्द चौहान, शिवराज बहादुर वर्मा, पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, राम सहारे गौतम, मो० हसीब, सतीश गौतम, राम नरेश यादव, मिश्री लाल यादव, इंदल वर्मा, सर्वेश वर्मा, मनोज कुमार रावत, विनय वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, अनुरूप कुमार, काशीराम रावत, विजय कुमार रावत, संदीप कुमार रावत, संतराम. राम कुंवारे, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!