पुत्र के साथ शादी के कार्ड बाटने के लिए निकली महिला,दुर्घटना मे मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पुत्र के साथ शादी के कार्ड बाटने के लिए निकली महिला की मसौली थाना मुख्यालय के निकट हुई दुर्घटना मे मौत हो गयी तथा मृतका का पुत्र सहित गांव का ही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतका का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । गोण्डा जनपद के परसपुर थाना निवासिनी जमुना देवी पत्नी त्रिवेणी अपने पुत्र शंकर व गांव के ही संजय पुत्र ननकू के साथ घर मे होने वाली शादी कार्ड बाँटने के पल्सर बाईक से बाराबंकी की ओर जा रहे थे। पल्सर के आगे आगे चल रही कार अचानक थाना मुख्यालय के निकट पेट्रोल पम्प की ओर मोड़ दी जिससे असुंतलित बाईक तेज आवाज के साथ  कार मे जा घुसी जिससे पल्सर पर बैठी महिला जमुना देवी की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी तथा शंकर व संजय गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की तेज आवाज सुनकर दौड़ी मसौली पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया जहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है । उपनिरीक्षक श्मशाद अली ने मृत महिला का पंचायतनामा
भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!