ब्ड्डूपुर, बाराबंकी। हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे डंपर को आगोश में ले लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर घटना होने से दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी 1724 पुलिस की सूझबूझ से घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।इस दौरान घंटों जाम लगा रहा। कुर्सी थाना क्षेत्र के बहरौली स्थित द्वारिका कोल्ड स्टोरेज के निकट शुक्रवार दोपहर एक डंपर महमूदाबाद लखनऊ सड़क किनारे आकर रुका ।चालक डंपर से उतर कर पास स्थित गुमटी पर पान लेने पहुंचा था।कि इसी बीच उपर से निकली हाइटेंशन लाइन डंपर को छूं गई।देखते ही देखते डंपर धूं धूं कर जलने लगा ।अचानक हुए हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी 1724 के हेड कांस्टेबल लल्लूराम, अमित सिंह, कांस्टेबल चालक राज बहादुर सिंह की सूझबूझ का परिचय देते हुए पास स्थित कोल्ड स्टोरेज से पानी का पाइप लगाकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर में आग लग गई थी। हादसे में चालक सुरक्षित है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
Related Posts

