बाबा पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप प्रशिक्षण शिविर बच्चों को बहुत ही सुंदर व आकर्षक वॉल हैंगिंग विंड का प्रशिक्षण दिया गया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप प्रशिक्षण शिविर में आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा में शिक्षकायें शिल्पी चेतना एवं विनीता ने बच्चों को बहुत ही सुंदर व आकर्षक वॉल हैंगिंग, विंड चैन ,फोटो फ्रेम, डक एवं फ्लावर पॉट आदि वस्तुएं के साथ पुरानी एवं अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया । निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा ने बच्चों व शिक्षिकाओं के संयुक्त प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा इस प्रकार की कक्षा में छात्र-छात्राओं की कल्पनात्मक शक्ति व आत्मविश्वास का विकास होता है। एवं उनमें कैरियर की संभावनाएं भी मिलती हैं, समर कैंप एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बबेजा ने कहा कि इस प्रकार की क्रियात्मक क्रियाकलाप बच्चों में सृजनात्मक शक्ति का विकास करते हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट की कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राएं ईशानी, काव्यांश, राघव, आराध्या, काव्या, मुद्रिका, पारुल रुपेश, मयूरी, गरिमा, कर्तव्य, निशिता, दक्ष, शिवांग, सभ्य, तेजस, अनुभव, देव, अर्जुन, आयुष, तनवी, अभि, अंबिका आयुष, नमन, अक्ष, भावना एव सुमित आदि उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!