युवक का कमरे में लटकता मिला शव

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बड्डूपुर, बाराबंकी। थाना घुंघटेर क्षेत्र में एक युवक शव कमरे में लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, थाना घुंघटेर क्षेत्र के खुज्जी गांव निवासी सतीश कुमार गौतम 23 शुक्रवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सुबह वापस आने पर छत पर बने कमरे में सोने चला गया। घर में मौजूद पत्नी झाड़ू पोंछा करने में लग गई। सुबह करीब दस बजे पत्नी खाना खाने के लिए पति को जगाने कमरे में पहुंची जहां कमरे में पति का शव फांसी के फंदे से लटकता देख बदहवास हो गई। पत्नी बंदना की चीख पुकार सुन परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन युवक को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!