डीआईओएस ने छात्राओं से स्थापित किया संवाद बोले बड़ा लक्ष्य रखो तथा बड़ा सपना देखो

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मई 2023 को जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने जीजीआईसी देवा में प्रार्थना सभा में छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को बड़ा लक्ष्य रखने तथा बड़ा सपना देखने हेतु प्रेरित किया और उसके लिए निष्ठा पूर्वक इमानदारी से अथक परिश्रम करने पर भी बल दिया। श्री त्रिपाठी ने बच्चों को बताया की अपने बीच में से किसी आदर्श व्यक्ति का चयन करें और उससे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें, उन्होंने अपने अनुभव को छात्राओं के साथ साझा किया। छात्राएं डीआईओएस के आशीर्वचन को सुनकर बहुत ही प्रफुल्लित और उत्साहित हुईं। डीआईओएस ने छात्राओं के साथ उत्साह पूर्वक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी किया जिसमें छात्राओं ने बखूबी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया छात्राओं ने अपने द्वारा तय की गयी भविष्य की योजना भी बताई जिसमें कक्षा 10 की छात्रा आराधना सिंह ने पायलट बनने, अजरा परवीन ने इंजीनियर बनने तथा शिवानी यादव ने आईएएस बनने तथा कोमल शर्मा ने टीचर बनने तथा आंचल ने कहा कि वे पुलिस में जाना चाहती हैं। डीआईओएस ने बच्चों की जिज्ञासाओं को और उनके लक्ष्य के लिए क्या करना चाहिए इस पर टिप्स दिए और कहा की हमको अपने संकल्प तय करना होगा और उसके लिए फिर कोई विकल्प नहीं खोजना है, संकल्प लेने के बाद उसके लिए हमें भरसक प्रयास करना होगा तभी हमें सफलता मिलेगी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। निरन्तर प्रयास करने से असंभव भी संभव हो सकता है। इस अवसर पर कॉलेज की लगभग 400 छात्राएं मौजूद रही। प्रधानाचार्य डॉ सुविद्या वत्स ने जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुमारी सुनीता वर्मा, अनामिका वर्मा, शीतल, साधना, कंचन दुबे, अकीला, शोभा सिंह, सुनीला कुमारी तथा ललिता सरोज विनीता यादव आदि सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!