हरे पेड़ों का कटान जोरों पर ठेकेदार बेखौफ होकर क्षेत्र में अवैध कटान कर रहे हैं

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र में हरे पेडों का कटान जोरो से चल रहा है।लकड़ी ठेकेदार बेखौफ होकर क्षेत्र में अवैध कटान कर रहे हैं।पुलिस व बन विभाग की सरपरस्ती के चलते ठेकेदार गैर परमिट वाली लकड़ी को काटना ज्यादा मुफीद मानते हैं। मुजरिया क्षेत्र के गांव जिजाहट,सलारपुर,रसूला,जैसे कई गांव में अवैध रूप से हरे पेड़ो का कटान जोरो पर चल रहा है।गांव में जानकारी के अनुसार चकबंदी का काम तेजी से चल रहा है ऐसे में पेड़ो की कटाई भी चल रही है जिसमे यूकेलिप्टस के साथ साथ नीम, आम,चंदनिया के बाग के बाग साफ किये जा रहे हैं। लकड़ी ठेकेदारों की माने तो इस धंधे में सांठगांठ से ही काम चलता है। एक ओर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं तो वही दूसरी ओर हरे पेड़ो का कटान कर पर्यावरण को असुरक्षित किया जा रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!