पात्र-अपात्रो की सूची जारी

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। प्रधानमंत्री शहरी आवास पक्के मकान निर्माण के लिए प्रति आवास 2.5 लाख रुपये दिये जा रहे हैं, जिसकी सूची पात्र-अपात्रो की जारी की गई है। नवाबगंज मिलाकर 14 जगहो के लिए आवेदन 23678 के लिए शासन को भेजा गया था, जिसमे 638 लोग अपात्र है। यह जानकारी जिला परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि अपात्रो के सम्बंध मे नवाबगंज नगर पालिका सहित 13 नगर पंचायतो मे अपात्रो की सूची चस्पा करा दी गयी है। जो व्यक्ति अपात्रता की वजह जानना चाहते है,वह आज की दिनांक से 10 दिनों के भीतर डूडा कार्यालय विकास भवन सम्पर्क कर ले। जिससे जिन अभिलेखो की कमी रह गई हो वह डूडा विभाग के माँगाने पर साक्ष्य सहित उपलब्ध कराने पर आपकी अपात्रता की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!