यात्रियों से बढ़ा किराया वसूल रहा परिवहन विभाग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा रोडवेज बसों के यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। रामनगर टिकैतनगर मार्ग पर पुल का चौड़ीकरण किया जा रहा था। जिसके चलते टिकैतनगर से रामनगर होकर बाराबंकी लखनऊ आने जाने वाली बसों को मरकामऊ चौकाघाट मार्ग पर परिवर्तित किया गया था। नथनापुल बनने के बावजूद अभी तक इन बसों को मार्ग परिवर्तन नहीं किया गया। यात्रियों से बढ़ा किराया ही वसूला जा रहा है। बताते चलें कि रामनगर टिकैतनगर मार्ग पर नथनापुल सकरा व काफी पुराना होने के चलते उसे जनवरी में तोड़ कर नए सिरे से पुल बनाने का कार्य शुरू किया गया। अब पुल बनकर तैयार हो गया और उसे चालू भी कर दिया गया है। जिस पर बड़े वाहन निकलना शुरू भी कर दिया है। बाराबंकी डिपो की बसें चौकाघाट मरकामऊ मार्ग से आज भी आ जा रही है। इस संबंध में बस परिचालकों का कहना है कि अभी किराया अपडेट नहीं किया गया है। जिससे पुराने निर्धारित मार्ग से ही रोडवेज बस से चलाई जा रही हैं। चौकाघाट मरकामऊ मार्ग से आने-जाने रोडवेज बसों में यात्रियों से महंगा किराया वसूला जाता है। परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

