ससुर ने बहू से किया बलात्कार का किया प्रयास, आठ पर केस

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

प्रताड़ना व दहेज उत्पीड़न का आठ पर मुकदमा दर्ज ससुर पर बलात्कार करने का महिला ने लगाया आरोप

जहांगीराबाद, बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को 17 मई को शिकायती पत्र देकर पति द्वारा प्रताड़ित करने व सासुर पर बलात्कार करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए ससुराली जनों पर मारने पीटने का का आरोप लगाया था। मामले में एसपी के निर्देश पर जहांगीराबाद पुलिस ने पति, ससुर समेत आठ ससुराजनों पर मुकदमा दर्ज किया है। मसौली थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसका निकाह 14 मार्च 2021 को मुस्लिम रीति रीवाज के अनुसार हुआ था। थी। जिसमें हैसियत के अनुसार घर वालों ने दहेज भी दिया था, किंतु उक्त दान दहेज से ससुराली जन खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद स्कूटी की मांग करने लगे। जिसके लिए विदाई कराने से भी इंकार कर दिया था। पिता व भाई ने स्कूटी के लिए पैसे भी दिए किंतु पति ने स्कूटी नहीं खरीदी और नकदी की मांग करने लगे। 11 सितंबर 2021 को घर के सभी लोग शादी में गए थे तभी ससुर ने जबरन बलात्कार की कोशिश की। जान बचाकर किसी तरह बाथरूम में घुस गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। घर के लोगों से बताने पर सभी ने मारा, और पति ने कहा कि मेरे पिता को विस्तर पर खुश करोगी तभी मेरे घर में रह पाओगी। तब से मैं अपने मायके में रह रही हूं। ससुराली जन जान से मारने की धमकी देते हैं। 17 मई को एसपी ने जहांगीराबाद पुलिस को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिया। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले में पति मोहम्मद याकूब समेत ससुर, सास शहेर बानो, देवर इशहाक, देवर शादाब, ननद रेशमा, शकीला, मोहम्मद खालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!