सड़क हादसे में तीन घायल, एक गम्भीर
मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035
असन्द्रा, बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है। हादसा बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर नसीपुर मोड़ के निकट हुआ। बताया जाता है कि एक डीसीएम हैदरगढ़ की ओर से आ रही थी जो सामने से आ रहे कंटेनर से टकराकर असंतुलित हो गई। इसी दौरान उधर से निकली दो बाइक असंतुलित डीसीएम की चपेट में आ गईं। फलस्वरूप दोनों मोटरसाइकिलो पर सवार सत्यनारायण और सर्वेश निवासीगण बबुरिहा तथा मंसारा निवासी पवन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां सत्यनारायण की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। रात दस बजे तक कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। सहालग के कारण बारात की गाड़ियां भी घंटो जाम में फंसी रही। मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035

