लाभार्थी कृषकों का ईकेवाईसी होना अनिवार्य: संजीव कुमार

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के द्वारा कृषकों को लाभ दिलाने हेतु ईकेवाईसी किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत समस्त पात्र कृषकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से बृहद ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक द्वारा ईकेवाईसी की जा रही है। जिसमें अहम भूमिका जनपद कृषि अधिकारी संजीव कुमार एवं जिला प्रबंधक रवि वर्मा सीएससी से सामंजस्य स्थापित कर जिले के सभी पंचायतो मे कैंप आयोजित की गई है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार द्वारा यह बताया गया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 से संचालित है अप्रैल से जुलाई 2023 की अवधि हेतु 14वीं किस्त के भुगतान के लिए लाभार्थी कृषकों को ईकेवाईसी होना अनिवार्य है प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 22 मई 2023 से 10 जून 2023 तक बृहद ग्राम पंचायत शिविरों का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जाएगा। जिसके कार्यक्रम निर्धारण संबंधित जनपद के जिलाधिकारी द्वारा कर दिया गया है इन शिविरों में किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान के साथ-साथ उनका ईकेवाईसी कराए जाने की प्राथमिकता है पीएम किसान पोर्टल पर किसानों को अपने मोबाइल ओटीपी आधारित कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई केवाईसी कराने की सुविधा है। जहां लाभार्थियों को ईकेवाईसी कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा की जा रही है। साथ ही सेल्फ पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते है।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!