सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने जेष्ठ के तीसरे मंगलवार को भव्य भंडारे का शुभारंभ…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। विधानसभा रामनगर के सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने जेष्ठ के तीसरे मंगलवार को आयोजित भव्य भंडारे का शुभारंभ करते हुए कहा कि हनुमान जी के बारे में बताने कि जरुरत नही है। हनुमान जी ने अपने प्रभु के लिए जिस तरह सेवा किया है उसी तरह हम सबको चलने की जरूरत है। निस्वार्थ सेवा में बहुत कुछ हासिल कर सकते है।विधानसभा रामनगर के क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर मजरे रोटी गांव में सुशील कुमार और टीआर भट्टा के चौराहे पर आयोजित भव्य भंडारे का शुभारंभ सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने पहुंचकर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा,, अखिलेश यादव, जैसी राम यादव, सन्तोष कुमार वर्मा,ओम वर्मा, दिनेश कुमार,अनुज कुमार वर्मा, देशराज, सूरज पटेल सहित लोग मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!