बाबा पब्लिक स्कूल में समर कैंप के प्रशिक्षण शिविर लगा
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली - बदायूं
बिसौली। बाबा पब्लिक स्कूल में समर कैम्प के प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक अखिलेश ठाकुर एवं त्रिवेणी सहाय द्वारा बच्चों को इंग्लिश स्पीकिंग की शिक्षा प्रदान की गई। वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में अंग्रेजी की भूमिका बड़ी ही अहम हो गई हैं, एवं इसको वैश्विक भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। अंग्रेजी शिक्षा का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बच्चों को कैरियर बनाने में भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा में भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर कक्षा के प्रतिभागी शिवी गुप्ता, राधिका वार्ष्णेय, नमामि गिल, यति अग्रवाल, वंशिका वार्ष्णेय, अंशिका सिंह, पर्णिका, अदिति वार्ष्णेय, अलशिफा, प्रस्था, नंदिनी, कनिष्का वार्ष्णेय, इमरान नवी, अंश यादव इत्यादि स्थित रहे। समर कैंप इंचार्ज शारदा बबेजा ने सभी के प्रयासों की सराहना की।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली – बदायूं

