जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि के तत्वाधान में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि के तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। ग्रुप की महिलाओं ने नगर के विभिन्न स्थानों व अस्पतालों पर पोस्टर लगाकर लोगों को तम्बाकू व धूम्रपान का सेवन न करने के लिए जागरूक किया। महिला समृद्धि की अध्यक्ष रूपम गुप्ता के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लीनिक पर पोस्टर लगाए। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से कैंसर व फेफड़ों की गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। हर साल लाखों लोग तम्बाकूजनित रोगों से जान गंवा देते हैं। यहां सरिता वार्ष्णेय, अंजली, स्वाति गुप्ता, आंचल, कंचन, राखी, ऋतु, शिवानी, रेनू, ममता, पिंकी आदि उपस्थित रहीं।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!