महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा की कवायद तेज एक जून को प्रभारी मंत्री करेंगे अभियान की शुरूआत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। आगामी 30 मई से शुरू होने वाले महा संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की कवायद तेज हो गई है।गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर जिला अभियान टोली के साथ जिला अध्यक्ष एवम् सांसद ने समीक्षा की। अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियां एवम उनके संयोजकों के नाम को अंतिम रूप दिया गया। एक जून को प्रेस वार्ता से महा संपर्क अभियान की शुरुआत होगी जिसमे प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद एवम् सांसद उपेंद्र सिंह रावत भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों संग मौजूद रहेंगे। जैदपुर विधानसभा अंतर्गत मसौली में विशाल जनसभा का आयोजन 12 जून को होगा। जिसमे केंद्र सरकार के मंत्री बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। जनसभा का संयोजक हर्षित वर्मा को बनाया गया है। प्रबुद्ध जन सम्मेलन 20 जून को होगा। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक शील रत्न मिहिर, व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुशील जायसवाल जबकि विकास तीर्थ योजनाओं के अवलोकन के लिए शेखर हयारण को बतौर संयोजक नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभाओं में आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मेलन के लिए करुणेश वर्मा को जबकि 15 जून से 20 जून तक चलने वाले संपर्क से समर्थन अभियान के लिए संदीप गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। जून 21 को आयोजित होने वाले योग दिवस के लिए रचना श्रीवास्तव घर घर संपर्क अभियान के लिए ब्रजेश रावत जबकि 23 जून को बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल उद्बोधन कार्यक्रम के लिए सीता शरण वर्मा को संयोजक नामित किया गया है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महा संपर्क अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कहा कि महा संपर्क अभियान भाजपा की चरैवेति चरैवेति नीति को गति देगा जो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, मनोज वर्मा, करुणेश वर्मा, आकाश गुप्ता मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

