परियोजना निदेशक अनिल कुमार की अध्यक्षता में विकासखंड के गांव वीरमपुर में जनचौपाल का आयोजित की गई
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। परियोजना निदेशक अनिल कुमार की अध्यक्षता में विकासखंड के गांव वीरमपुर में जनचौपाल आयोजित की गई। चौपाल में पीडी के अलावा बीडीओ मुनव्वर खान ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। परियोजना निदेशक ने अधिकारी व कर्मचारियों को ग्रामीणों की सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। बीडीओ श्री खान ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी ग्रामीणों की समस्याएं दूर करने में भूमिका निभानी चाहिए। इसके अलावा पीडी व बीडीओ ने गांव फतेहपुर, वीरमपुर व सरैरा में पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर कृषि विभाग से अवनीश कुमार सिंह, राजेश, कुलदीप के अलावा एडीओ समाज कल्याण, सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

