आप नेताओं को ईडी और सीबीआई से डरा रहे मोदी: सूरज आप के प्रांतीय अध्यक्ष ने पार्टी की गतिविधियों को जाना

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। आम आदमी पार्टी जिला कमेटी के साथ शनिवार को मखदुमपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रांतीय अध्यक्ष सूरज रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक कर जाना जिले का हाल। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते दायरे व वर्चस्व को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष सूरज रावत ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही ज़िला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त करते हुए प्रत्येक नगर पंचायत व ग्राम पंचायत में एक हज़ार कार्यकर्ता संवाद के माध्यम से बूथ तक संगठन बनाने की बात कही। साथ ही ज़िले में लोगों की जो भी समस्या है उन मुद्दों पर पार्टी पूरी तरीक़े से सक्रिय होकर उनके हक की लड़ाई सड़क पर लड़ने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा आये दिन आम आदमी पार्टी को ईडी और सीबीआई से डराने का जो प्रयास किया जाता है आम आदमी पार्टी का एक एक सिपाही कट्टर ईमानदार है। आप कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के डराने से डरने वाला नही। हम लोग जिले में आम आदमी पार्टी का एक मज़बूत संगठन खड़ा करने का कार्य कर रहें है और करेंगे। इस मौक़े पर ज़िला महासचिव जुगराज सिंह, अजीत श्रीवास्तव, मुन्ना रावत, अभिषेक यादव, आलोक रंजन मौर्या, असुतोष मिश्र, प्रणीत मौर्या, अबू फ़ज़ल सहित कई दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!