तेज आंधी-पानी से गिरे पेड़, विद्युत व्यवस्था चरमराई
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। दोपहर को अचानक आई तेज आंधी और काले बादलों ने लोगों को परेशानी में तो डाला गर्मी से राहत मिली। लेकिन तेज आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत विभाग को हुई जिसमें जिसमें 33 हजार विद्युत लाइन पिपरौली गांव के अलावा 11 हजार लाइन के 21 खम्भे क्षतिग्रस्त हो गये है।शनिवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी के कारण चन्दौली पावर हाउस से मसौली उपकेन्द्र आने वाली 33 हजार की विद्युत लाइन पर पिपरौली गांव के पास आम का पेड़ गिर गया। जिससे खम्भा, इंसुलेटर और विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा क्षेत्र के सहादतगंज, जकरिया, बांसा व भयारा में लगभग 20 पोल क्षतिग्रस्त हो गये है। इसके अलावा शहाबपुर टोल के निकट रसौली से आने वाली 11 हजार विद्युत लाइन के डबल पोल पर 25 के वी का ट्रांसफार्मर सहित खम्भा गिर गया है। हालांकि विद्युतकर्मियों ने मौसम साफ होने के बाद लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया था जो कि समाचार लिखे जाने तक जारी था। वहीं सिरौलीगौसपुर संवाददातानुसार, तेज आंधी पानी से क्षेत्र में दर्जनों पेंड टूट गिर गए। कई विजली के खम्भों के टूटने से दर्जनों गांवों की विजली भी गुल हो गई है। वहीं आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को दोपहर में अचानक आई तेज आंधी पानी से काफी नुकसान पहुंचा है। सफदरगंज बदोसरांय मार्ग पर ग्राम मौलाबाद के पास टूट कर गिरे पेंडों के कारण काफी देर तक आवागमन अवरूद्ध हो गया। सूचना पाकर बरसात के बीच वन दरोगा तुषार कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पेंडों को कटवा कर सड़क खाली कर आवागमन चालू कराया।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

