तीन गैंगस्टर आरोपियों भेजें गए जेल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित गैंगस्टर आरोपियों को जेल भेजा है।गैंगस्टर एक्ट के मामले में आठ वांछित में चार को अभी तक जेल भेजा गया है।शेष लोगों की गिरफ्तार के प्रयास भी किए जा रहे हैं। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को मुखबिर सूचना पर एसआई सुभाष ने गैंगस्टर मामले वांछित अरोपी जलील उर्फ लल्लू, कल्लू उर्फ शकील निवासीगण छतौनी व लोहारपुर गांव निवासी मतीन अहमद को पकड़ करके जेल भेज दिया है। ये सभी आरोपी प्रतिबंधित पशु के मांस,खाल की तस्करी करते थे।वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तीन को गिरफतार कर लिया गया है।इन्हें न्यायलय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।वहीं लोहारपुरनिवासी पिंका उर्फआमिर को भी जेल भेजा जा चुका है।चार वांछित की तलाश जारी है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!