पैसों के लेनदेन के विवाद पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने वाले दो भाइयों के विरुद्ध थाना कोतवाली में नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। पैसों के लेनदेन विवाद पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने वाले दो भाइयों के विरुद्ध थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है मामला 22 मई का बताया गया I
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली के ग्राम कुर्बान पुर निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद अली ने थाना कोतवाली में लिखाई नामजद रिपोर्ट में बताया कि 22 मई को ग्राम के ही महबूब अली, मुकीस ने कुछ दिन पूर्व लाई के पैसे को लेकर हुई कहासुनी के उपरांत अली मोहम्मद के घर के पास खड़े हुए पिता मोहम्मद अली को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का प्रयास किया जिसमें मोहम्मद अली, इसाक पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि वही खड़ी मोटरसाइकिल यूपी 44 ए ए 35 12 क्षतिग्रस्त हो गई गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अली को सीएचसी सहसवान उपचार वास्ते ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने परिजनों को हायर सेंटर अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी मोहम्मद आरिफ ने थाना कोतवाली में मोहम्मद अली, मु कीस के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 338 308 504 506 427 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराइ है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

