मजदूर सुरेंद्र ने तनख्वाह न मिलने पर सीएम योगी से लगाई गुहार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले की अंबे प्लाई बोर्ड में रोलर मशीन चलाते समय एक मजदूर का हाथ मशीन में फंसकर कट गया था। वहीं मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इसके साथ ही मैनेजर ने कहा था कि इस मामले में वह कोई कानूनी कार्रवाई ना करें और जो भी इलाज और तनख्वाह सहित मुआवजा का पैसा हैं वो उसको दे दिया जाएगा। वही घटना के आज 3 महीने से ज्यादा समय बीत गया लेकिन मजदूर सुरेंद्र प्लाई फैक्ट्री के चक्कर काट रहा है ना तो उसको 2 महीने की तनख्वाह मिली ना ही मुआवजा मिला और ना ही इलाज के पैसे मिले। वही पीड़ित मजदूर ने अब सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। और अंबे प्लाई फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह पूरी घटना बाराबंकी जिले के अमदहा स्थित अंबे प्लाई बोर्ड फैक्ट्री का है जहां 19 जनवरी 2023 को सुरेंद्र रोलर मशीन में काम करते वक्त अचानक हाथ कट गया। मजदूर सुरेंद्र के मुताबिक उसने इससे पहले रोलर मशीन कभी नहीं चलाई लेकिन प्लाई फैक्ट्री के मैनेजर सरफ़राज़ ने उस पर दबाव डालकर कहा अगर रोलर मशीन नही चलाओगे तो तुम्हे हम निकाल देंगे। नौकरी न जाने के डर से मजदूर ने मशीन चलाई और इस दौरान मशीन में हाथ फसकर कट गया। सुरेंद्र ने आगे बताया मैनेजर ने कहा मामला आगे तक ना ले जाओ और जो भी इलाज में पैसा और मुआवजा लगेगा वह हम आपको देंगे और आगे नौकरी पर भी रख लेंगे इसी बात पर मजदूर ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की लेकिन आज 3 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी मजदूर अब प्लाई फैक्ट्री के चक्कर काट रहा है लेकिन उसको किसी तरह की कोई मदद नही मिली यहां तक 2 महीने की पगार भी हड़प ली। हालांकि पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें सुरेंद्र वर्मा कटरा मसौली गांव का निवासी है और करीब 20 साल पहले इनकी शादी हुई थी। मजदूर सुरेंद्र के तीन मासूम लड़के हैं। वही सुरेंद्र पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा पैसे ना कमाने की वजह से अब परिवार को पालने में भी बड़ी मुश्किलें हो रही है। सुरेंद्र ने बताया उसको ये भरोसा था की प्लाई फैक्ट्री के मैनेजर सरफ़राज़ उसका इस दुःख की घड़ी में साथ देंगे। लेकिन अब फैक्ट्री ने भी उसका साथ छोड़ दिया।वही पीड़ित सुरेंद्र ने यूपी के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई हैं अब देखना हैं मजदूर सुरेंद्र की बकाया मजदूरी के साथ-साथ मुआवजा मिलेगा और फैक्ट्री के मैनेजर सरफराज पर कार्रवाई होगी या फिर नही।ं  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!