ढैंचा के बीज के लिए किसान परेशान, केन्द्रों से बीज गायब
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
बाराबंकी। कृषि विभाग द्वारा जिले की प्रत्येक राजकीय बीज भंडार पर किसानों को हरी खाद बनाने के लिए ढैचा की बुवाई के लिए अनुदान पर बीज प्रत्येक कृषि रक्षा इकाई पर वितरण किया जाना था। किंतु बिचौलियों के चलते इकाई पर पहुंचने से पहले ही ढैचा बीज खुले बाजार में बिक गया। जिससे हरी खाद बनाने के लिए किसान कृषि केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं और किसान मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। जिला मुख्यालय से सटे हरख ब्लाक स्थित राजकीय कृषि बीज इकाई पर किसानों को हरी खाद के लिए ढैचा बीज जिला मुख्यालय द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में दिया जाना था जिससे संबंधित गांवों के किसानों को हरी खाद बनाने के लिए ढैंचा बीज केंद्र से उपलब्ध कराया जा सके और किसान अपने खेतों में हरी खाद बनाकर जैविक तरीके से खेती करने में सक्षम हो किंतु ढैचा बीज बिचौलियों के चलते केन्द्र तक पहुंचने से पहले ही गायब हो गया । जिससे सैकड़ों किसान बीज का इंतजार करते रह गए। अब किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि रजिस्टर में फर्जी किसानों के नाम दर्ज कर ढैचा बीज गायब कर लिया गया है ब्लॉक क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी जयकरन, नरेंद्र सिंह, चकसार निवासी किसान राममिलन वर्मा चंद्रशेखर अनिल कुमार तथा इब्राहिमाबाद गांव निवासी शीतल प्रसाद, ज्ञान सिंह ,हरख निवासी मनमोहन अवस्थी, सुनील प्रदीप , कुर्मी पुरवा गांव निवासी रामपाल यादव आदि लोगों ने बताया कि ब्लाक स्थित कृषि इकाई पर ढैचा बीज के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़े किंतु बीज नहीं मिल सका जिससे अब जैविक खेती करना मुश्किल हो गया इस संबंध में राजकीय कृषि केंद्र प्रभारी हरख अजय कुमार ने बताया कि 14 कुंतल बीज केंद्र पर आना था परंतु ऊपर से कटौती कर ली गई। प्रगतिशील किसान रामशरन वर्मा सर्वाधिक ढांचा बीच का उठान कर लिया है बाकी किसानों को वितरण किया गया चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

