दिनदहाड़े चाकू से हमला करने वाले तीन भाइयों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज 25 मई का है मामला पुलिस जांच में जुटी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। 25 मई को नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी आमिर पुत्र जाहिद को मोहल्ले के ही वासिफ आसिफ कासिम पुत्र गण अनीस अहमद तीन सगे भाइयों के विरुद्ध थाना कोतवाली में पीड़ित के भाई फैजान पुत्र जाहिद ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I फैजान द्वारा थाना कोतवाली में नामजद लिखाई गई रिपोर्ट में बताया कि मेरे भाई आमिर को उपरोक्त तीनों भाइयों ने दिनदहाड़े 6:00 बजे के लगभग धारदार चाकू से ताबड़तोड़ जान से मारने की नियत से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया I पीड़ित आमिर का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!