अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर उधौली के निकट दुर्घटनाग्रस्त….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सोमवार की भोर करीब 3 बजे नैमिषारण्य से अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर उधौली के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उस पर सवार करीब 4 दर्जन यात्री मामूली रुप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद के मुख्यालय निवासी 5 दर्जन से अधिक श्रद्धालु डबल डेकर बस से तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। रविवार की शाम नैमिषारण्य से उनकी बस अयोध्या जा रही थी। रात करीब 3 बजे जब सभी यात्री नींद में थे और उनकी बस लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर उधौली गांव के निकट जाम में फस कर खड़ी हो गई तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस आगे खड़े ट्रक से भी भिड गई। इस टक्कर से बस में सो रहे यात्री हड़बड़ा कर गिरे और चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर एन एच आई के एंबुलेंस द्वारा उन्हें रामसनेहीघाट सीएचसी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अयोध्या की ओर रवाना कर दिया गया।

घायलों की सूची

ओमकार प्रसाद शुक्ल, राजेश पटेल,रामबतियां साहू,प्रभा सिंह,शिव बाई,रामटहल,गिरधारी लाल गुप्ता,शिवदयाल,बिंदु पटेल,दिनेश सिंह,जमुनी,रामसोरित
,भीम सेन,गनेसिया पटेल,राम राघव,शोभा,तीरनवती,सोलन,बिट्टन,राम सेतु
,नग नेतिया यादव,राजेश,प्रेमलाल यादव,राम किशोर पटेल,राम मनोहर,गोमती सिंह,धन्नी सिंह,मालती,यशोदा यादव,रंपू,शकुंतला पटेल,गिरीश यादव,राम आदित्य,विनोद पटेल,धनपतिया,सौखीलाल,राम सरोज पटेल
,राम राघव चौरसिया,सरला गुप्ता,गुमदिया पाल।  शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!