विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम की अध्यक्षता मे,कार्यशाला का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम की अध्यक्षता मे पंचायत भवन बड़ागांव मे जैव विविधता को लेकर वन विभाग ने एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान वन संपदा संरक्षण में दीमक, और घासफूस से लेकर विशालकाय वृक्षों तक की भूमिका को समझाया गया। वन संपदा के संरक्षण में ग्रामीणों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया। इसके अलावा मानव जीवन में जैव विविधता से होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई।
बाराबंकी रेंज वन प्रभाग द्वारा जैव विविधता पर आधारित कार्यशाला मे सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने वनों और वन्य जंतुओं के संरक्षण में जैव विविधता के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण एवं ग्लोबल वार्मिंग नियंत्रण के लिए वन संपदा के संरक्षण पर जोर दिया गया उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों में अत्यधिक वन कटान और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने से जहां भूमिगत जलस्तर प्रभावित हो रहा है वहीं कृषि भी प्रभावित हुई है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को वन संपदा के संरक्षण में सहयोग देने की अपील भी की। ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया।
वन वीट अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि जीव, जंतु व वनस्पति लुप्त प्राय होते जा रहे हैं। इसका कारण पर्यावरण प्रदूषण हैं, जिससे सभी को खतरा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें पर्यावरण को दूषित होने से बचाना होगा तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी विकास पाण्डेय ने जैव विविधता की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदूषण के चलते ही आज बहुत से पशु-पक्षी व पेड़-पौधों का विलुप्तीकरण होता जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण पेड़-पौधों की कटान बताया। इस मौक़े पर सीएचओ सोनम , पंचायत सहायक मोनिका वर्मा वन कर्मी सुरेंद्र कुमार सैनी, मयाराम यादव, मयंक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, वसीम अहमद, मो0 फैज कृष्ण कुमार गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

