नौ साल मा मोदी गरीबन क बहुतय काम किहिन: ब्रजेश डिप्टी सीएम ने अवधी में भाषण देकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। महापुरुषों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके बैठक की शुरुआत हुई। इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ठेठ अवधी भाषा में कार्यकर्ताओं से मुखातिब डिप्टी सीएम ने कहा कि नौ साल मा मोदी अपने देश कय दुनिया मा नंबर एक बनावे के ताय दिन रात मेहनत करि रहय हैं। मोदी गरीबन के जीवन का ऊपर उठावे के ताई कऊनो कोर कसर नाही बाकी रखिन। कहा कि मकान दिहीन, गैस सिलिंडर, बिजली, सड़क आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित तमाम ऐसे कार्य किए जिससे गरीबों का जीवन यापन सुगम हुआ है। कहा मोदी अब घर घर टोंटी वाला नल पहुंचाय रहे हैं। कहा कि गरीबन के घर मा अब टोंटी खोलतय भारभराय के शुद्ध पानी अई है। कहा कि अयोध्या मा जऊन राम मंदिर बनि रहा हय उका देखिकय छाती जुड़ाय गय। कार्यकर्ताओं ने भी डिप्टी सीएम के इस अनोखे और सरल अंदाज को खूब सराहा। कार्यकर्ता भी डिप्टी सीएम के भाषण के बीच बीच जोरदार जयकारे लगाते रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि महा संपर्क अभियान को बेहद सफल बनाना है और 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता अर्जित करने का ताना बाना बुनना है। कार्यकर्ताओं से मुखातिब डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि कोई समस्या आए तो सीधे उनसे संपर्क करने की बात कही। सपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अवैध कब्जा करना, गुंडागर्दी और माफियाराज सपा सरकार की पहचान थी, मगर अब चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से देश के अग्रणी प्रदेशों में शुमार हो गया है। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने स्वागत उद्बोधन में लोकसभा चुनाव में जिले में कमल खिलाने का डिप्टी सीएम को भरोसा दिलाया। इस अवसर पर खाद्य एवम रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, डॉक्टर रामकुमारी मौर्य, शील रत्न मिहिर, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, रचना श्रीवास्तव, पवन सिंह रिंकू, गुरुशरण लोधी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाषा पर नियंत्रण खो चुके अखिलेश: डिप्टी सीएम

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को यहां कहा कि समाजवादी पार्टी डीरेल हो चुकी है। उनके नेता अखिलेश यादव भाषा पर अपना नियंत्रण खो चुके हैं। कभी उनका नारा था समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है। अब ये नहीं हो रहा तो पार्टी नेता सदमे में हैं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब में बाराबंकी के लोगों को भरोसा दिलाया कि बाराबंकी लखनऊ से जुड़ा हुआ है इसलिए बाराबंकी का विकास लखनऊ की ही तरह करेंगे। यहां किसी काम के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हाईवे पर स्थित अस्पताल को अत्याधुनिक बनाएंगे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!