900 ग्राम डोडा सहित एक आरोपी गिरफ़्तार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने 900 ग्राम डोडा सहित एक अभियुक्त को गिरफ़्तार कर मुक़दमा दर्ज किया है
थाना कोतवाली द्वारा रात्रि के समय क़रीब 12 बजे के लगभग चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कोई व्यक्ति जमशेद के होटल के पास नशीला पदार्थ लिए खड़ा है पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को गिरफ़्तार कर तलाशी ली। जिसके पास से 900 ग्राम डोडा बरामद हुया। गिरफ़्तार अभियुक्त ने अपना नाम सलमान पुत्र सलीम निवासी पठान टोला बताया है पुलिस ने उपरोक्त के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

