दहेज मैं बुलेट मोटरसाइकिल ₹50000 ना देने पर गर्भवती विवाहिता को घर से धक्के देकर बाहर निकाला
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
पीड़िता ने पति सास जेठ नंद सहित 4 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का कराया मुकदमा दर्ज
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खली निवासिनी गुड़िया पत्नी एजाद ने थाना कोतवाली में बुलेट मोटरसाइकिल ₹50000 की नकदी ना देने पर 7 माह पूर्व ग्राम भवानीपुर खली के ही निवासी ससुराल पक्ष के पति एजाज पुत्र नन्हे जेठ फखरे आलम पुत्र नन्हे सास हसीना पत्नी नन्हे नंद रेशमा के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 498 ए 323 494 .3/4 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है घटना में नामजद कराई गई रिपोर्ट में गुड़िया ने बताया कि उसके पति एजाद की शादी काफी समय पहले हो चुकी थी परंतु परिजनों ने यह बात छुपाई कि एजाद की शादी नहीं हुई है एजाद की पहली पत्नी के दो बच्चे हैं तथा पत्नी घर पर ही रहती है तथा मेरा पति एजाद गोकशी के काम में पूर्णतया संलिप्त है उसके ऊपर 10 12 मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है गुड़िया ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस के कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

