गंगा नहाकर मायके लौट रही विवाहिता की बाइक से गिरकर मौत हो गई

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। गंगा नहाकर मायके लौट रही विवाहिता की बाइक से गिर कर मौत हो गई। और उसका भाई घायल हो गया। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैँ। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
नगर के मुहल्ला कुम्हारन निवासी सुखलाल की पुत्री दीपा की शादी बदायूं के मुहल्ला पनवड़िया निवासी चंद्रपाल से हुई थी। तीन दिन पहले दीपा अपने मायके आ गई। आज दीपा अपने भाई प्रमोद के साथ बाइक से गंगा नहाने गई।
बताते हैँ जब भाई बहन गंगा नहाकर लौट रहे थे। तो बिलसी रोड पर ग्राम नागपुर के समीप बाइक फिसल गई। दोनों भाई बहन घायल हो गए। दीपा के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को नगर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर स्वजन दीपा को मेरठ ले गए। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इधर प्रमोद का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही ससुराल वाले आ गए। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैँ।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!