तहसीलदार ने गांव पेगा भीकमपुर स्थित गौशाला निरीक्षण किया।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। तहसीलदार अशोक सैनी ने गांव पैगा भीकमपुर स्थित गौशाला का बारीकी से निरीक्षण किया। तहसीलदार ने गौशाला व गोवंश की उचित देखरेख के पांच ग्रामीणों की एक समिति बनाई। उन्होंने तहसील परिसर में तैयार हो रहे जल संवर्धन(न्यूट्रीशियन्स) चारे को ग्राम प्रधान को सौंपा। गौशाला के निरीक्षण के दौरान श्री सैनी ने गोवंश संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केयरटेकर सुनील, पुष्पेन्द्र व मुकेश के अलावा तहसीलदार ने गांव के ही राजेश, किशनवीर, महेश, सुनील व मुकेश को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। उक्त कमेटी गौशाला व गोवंश की देखरेख करेगी। इसके अलावा तहसीलदार ने जल संवर्धन चारा प्रधान को सौंपा। यहां बता दें कि उक्त चारे को तहसील परिसर में तैयार कराया जा रहा है। श्री सैनी ने बताया कि उक्त चारे की कीमत लगभग 12 रुपए प्रति 10 किलो पड़ती है। एक किलो गेंहू से 10 किलो चारा तैयार किया जा सकता है। तहसीलदार ने बताया कि डीएम मनोज कुमार की प्रेरणा से उन्होंने तहसील परिसर में न्यूट्रीशियन चारा तैयार कराने की मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी उक्त विधि से चारा तैयार कराया जाएगा।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

