मेंथा शिवाला की पेराई करते वक्त फटा टेंक दो मजदूर हुए घायल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में मेंथा टैंक मैं पेराई करते समय अचानक टैंक में एयर भरने से टैंक फट गया और उसका ढक्कन दूर जा गिरा जिसमें 2 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। शुक्लापुर निवासी मोरपाल पुत्र रामभरोसे अपने खेत गंगापुर मैं लगे मेंथा प्लांट पर बुधवार शाम 7:00 बजे में मेंथा की पेराई कर रहे थे उसी समय टैंक में एयर भरने से टैंक फट गया टैंक फटते ही फैक्ट्री के आसपास जमा लोगों में भगदड़ मच गई जिसमें घायल मोरपाल पुत्र रामभरोसे को परिजन बदायूं मेडिकल कॉलेज ले गए एक अन्य मजदूर धन्नो पुत्र सुरेश भी घायल हो गया जिसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

