सहसवान। चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां व अधिशासी अधिकारी डॉ राकेश कुमार के निर्देश पर सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां के निर्देशन में सफाई नायक शिवा ने नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के संग बाजार विल्सन गंज मैं चौक नाले नालियों को पंपिंग सेट लगाकर बंद नालों को खोला गया और बरसात को ध्यान में रखते हुए। चेयरमैन बाबर मियां ने नगर के सभी नालों को सफाई मुक्त करने के निर्देश दिए हैं जो आज बाजार विल्सन गंज में शुक्रवार सुबह से ही नालो का सफाई अभियान शुरू हो गया है जो निरंतर जारी रहेगा बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई मुक्त किए जाएंगे बताते चलें काफी समय से नाले नालिया चोक होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा था एवं आगामी दिनों में बरसात का भी समय का ध्यान रखते हुए नगर की समस्त नाले नालियों को सफाई अभियान चलाकर दुरुस्त किया जाएगा गंदे पानी को पंपिंग सेट लगाकर निकलवाया गया आज सुबह से ही पालिका कर्मचारी ने सफाई अभियान चलाया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

