सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के अंतर्गत बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर ग्राम बसावन पुर के निकट सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल वृद्ध को सीएचसी उझानी भेजा गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है मामला 6 जून का बताया गया है I. जानकारी के मुताबिक ग्राम बसावन पुर निवासी 60 वर्षीय धनपाल ग्राम के ही उपेंद्र पुत्र गुलाब सिंह की आटा चक्की सामने सड़क पार कर रहे थे इसका भी तीव्र गति से विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक ने वृद्ध धनपाल को जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया घटना के उपरांत बाइक चालक बाइक संख्या यूपी 24 बी 6410 को छोड़कर भागने में सफल हो गया घायल धनपाल को तत्काल सीएचसी सहसवान उपचार वास्ते ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है I घायल धनपाल के पुत्र सेठ पाल ने थाना मुजरिया में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध धारा 279 338 में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!