खेत में घास काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे महिला सहित 3 लोग जख्मी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम रफी नगर में खेत में घास काटने को लेकर दो पक्षों में तू तू मैं मैं में के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष के एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का सहसवान सीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध गाली गलौज जान से मार देने की धमकी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I लक्ष्मी पुत्र संधूरी ने अखिलेश रामबाबू मुकेश पुत्र गण दरिया सिंह विनीत पुत्र ना मालूम सहित चार लोगों के विरुद्ध धारा 323 504 506 वहीं दूसरे पक्ष अखिलेश पुत्र दरियाव ने मंसूरी संदूरी सरवन उर्फ करू पुत्र गण डंबर सिंह के विरुद्ध धारा 323 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है गंभीर रूप से घायल लोगों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी सहसवान भेजा है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

