बदायूं में नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट घटना के विरोध में राजस्व कर्मचारियों ने की कलम बंद हड़ताल तहसील परिसर में दिया धरना

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

सहसवान। सदर तहसील में तैनात एक नायब तहसीलदार के साथ थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गई मारपीट दुर्व्यवहार घटना को लेकर सहसवान तहसील के राज्य कर्मचारियों ने लेखपाल संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में 1 दिन की कलम बंद हड़ताल करते हुए तहसील परिसर में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने को लेकर धरना दिया I लेखपाल संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव ने धरना स्थल पर कहा कि थाना सिविल लाइन बदायूं पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार के साथ जो मारपीट की गई है उसकी राज्य कर्मचारी संगठन पूर्ण रूप से निंदा करता है उन्होंने कहा पुलिस की इस कार्यप्रणाली से राज्य कर्मचारियों में भारी रोष है I

लेखपाल संघ के महामंत्री सत्यपाल सिंह यादव ने कहा थाना सिविल लाइन पुलिस ने नायब तहसीलदार के साथ जो दुर्व्यवहार किया है उसकी संगठन कड़े शब्दों में निंदा करता है I लेखपाल संघ शाखा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव के निर्देश पर सहसवान तहसील के समस्त राजस्व कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने को लेकर 1 दिन काम रोको अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की जिसके साथी लेखपाल संघ तथा तहसील के समस्त राजस्व कर्मचारियों ने 1 दिन की काम रोको हड़ताल प्रारंभ करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया I धरना स्थल पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार अनंगपाल सिंह लेखपाल संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव मंत्री सतपाल सिंह यादव कानूनगो नदीम अहमद लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह यादव जितेंद्र सिंह यादव कामेष सक्सेना सुमित कुमार सिंह विनोद कुमार सहित अनेक लेखपाल एवं राजस्व कर्मचारी धरना स्थल पर उपस्थित थे I
तहसील परिसर के राजस्व कर्मचारी व लेखपाल संघ द्वारा एक दिवसीय काम रोको हड़ताल पर चले जाने के कारण तहसील कार्यालय में आए लोग बिना काम के ही वापस लौट गए जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!