दातागंज में प्रेमविवाह की चर्चा पर छात्रा की हत्या कर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया शव,पुलिस को हत्या की भनक तक नही-

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में प्रेमविवाह करने की चर्चा पर छात्रा को उसके पिता ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका शव गांव से दूर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया। झूठी आने के लिए की गई हत्या की यह घटना दातागंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती बरेली के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में ही उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग हुआ तो इसकी भनक लगने पर उसके परिजनों ने आपत्ति जताई। छात्रा प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन उसके परिजनों ने साफ इन्कार कर दिया। वह तीन दिन पहले अपने गांव आ गई और परिजनों के साथ रहने लगी। परिजनों को किसी ने बताया कि उनकी बेटी ने प्रेमविवाह कर लिया है। इससे संबंधी कुछ सबूत भी दिखाए। इसके बाद छात्रा के परिजन आपा खो बैठे।

आरोप है कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे छात्रा के पिता ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर उसका शव अपनी ईको गाड़ी में डाला और गांव से चला गया। गांव से काफी दूर जाकर उसने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद मौके से सबूत हटाते हुए राख को रामगंगा में बहा दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। फिर भी अपने स्तर से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में चर्चा हुई आम तो झूठी आन की खातिर मार दी बेटी:- छात्रा काफी समय से बरेली में पढ़ रही थी। उसने बरेली में ही किराये पर कमरा ले लिया था। एक दो साल तक तो वह रिश्तेदारी या फिर अपने घर से ही कॉलेज तक आती जाती रही। इसके बाद कॉलेज के ही छात्र से उसके प्रेम-संबंध हुए तो युवक ने उससे शादी की इच्छा जताई। छात्रा ने कुछ समय पहले अपने घर में अपने प्रेम-संबंध के बारे में मां को जानकारी देते हुए कहा कि वह उससे ही शादी करेगी। इस बात पर उसके पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह उसकी शादी सजातीय युवक से ही करेंगे। छात्रा परिवार के लोगों का विरोध करती रही। करीब 15 दिन पहले कॉलेज में जरूरी कार्य बताते हुए बरेली चली गई। इसके बाद जब वह गांव लौटी तो उसके प्रेम-संबंधों को लेकर गांव में चर्चाएं आम हो गईं। इसके बाद झूठी आन की खातिर अपनों ने ही उसकी हत्या कर शव जला दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!