झोपडी बनाकर रह रहे बाप बेटों की तीन झोपडी जलकर राख…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। गुरुवार की दोपहर ग्राम अमदहा के मोहल्ला नई बस्ती मोहल्ले मे लगी आग से अलग अलग झोपडी बनाकर रह रहे बाप बेटों की तीन झोपडी जलकर राख हो गयी। पीड़ित परिवार के यहां शादी की तैयारियाँ चल रही थी ।
थाना क्षेत्र के ग्राम अमदहा के मोहल्ला नईबस्ती मे कलाबाज बिरादरी के नरेश अहमद पुत्र कंटीले व उनके पुत्र साहिल व राहुल झोपडी बनाकर जीवन्यापन कर रहर है गुरुवार की दोपहर नरेश अहमद के परिवार मे खाना खाने के बाद सभी लोग घर पर मौजूद थे तभी अचानक झोपडी धू धू कर जलने लगी ग्रामीण जब आग को काबू करते उससे पूर्व नरेश के पुत्र साहिल व राहुल कि भी झोपडी जलकर राख हो गयी। पीड़ित नरेश के घर मे शादी की तैयारी चल् रही थी तथा 4 जुलाई को नरेश के पुत्र की बारात जानी थी । पीड़ित ने बताया कि आग मे 50 हजार की नगदी सहित बहु के जेवरात व कपड़े जककर खाक हो गये। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

