पैदल गस्त करकें दुकानदारों एवं आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । सफदरगंज थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज चौराहे पर पैदल गस्त करकें दुकानदारों एवं आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। सफदरगंज थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा , उपनिरीक्षक माया यादव सहित पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम को लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज चौराहा पर पैदल गस्त करकें दुकानदारों से संवाद किया जिसमें दुकानों एवं रेस्टोरेंट के सामने वाहनों को न खड़े करने की हिदायत दिया तो वही आवागमन करने वाले लोगों से सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में सीधा संवाद भी किया। जिसमें महिलाएं और पुरुषों से बातचीत में सन्तुष्ट दिखे। लेकिन थाना प्रभारी ने थाना और पीआरबी और महिला उत्पीडन आदि के नम्बर पर शिकायत की जानकारी दी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

