ग्राम सभा की भूमि पर शीशम का पेड़ काट कर ले जाने वाले चोरों के विरुद्ध 1 माह बाद भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में रोष ग्रामीणों ने 1 माह पूर्व तहसील स्तरीय अधिकारियों से की थी शिकायत कार्यवाही नहीं
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम बडोली सागरपुर के जंगल में सरकारी खाद के गड्ढों के गाता संख्या 37 लगभग 1 माह पूर्व एक शीशम का पेड़ बारिश में गिर गया था जिसको ग्राम के ही दिनेश विनेश रामानंदन पुत्र गण सुंदर ने काट लिया था तथा लकड़ी चोरी कर ले जाने का जब प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसका विरोध करते हुए उपरोक्त लोगों को लकड़ी चोरी नहीं करने दी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसील स्तरीय अधिकारियों से करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की I तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया शीशम की लकड़ी का पेड़ कई वर्ष पुराना है जिसकी कीमत लाखों रुपए है परंतु आरोपी लोग ग्राम सभा की भूमि में खड़े शीशम के पेड़ को काटकर बेचने का प्रयास कर रहे हैं शिकायतकर्ताओं ने तहसील स्तरीय अधिकारियों से उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए लावारिस पड़ी लकड़ी को सुपुर्दगी में लिए जाने की मांग की है अगर शीघ्र उपरोक्त शीशम की लकड़ी को सुपुर्दगी में नहीं लिया गया तो आरोपी उपरोक्त लाखों रुपए की लकड़ी बेच सकते हैं I शिकायती पत्र में तेजपाल चंद्रपाल भूरे लक्ष्मण तोती गंगा दयाल रामचंद्र प्यारे सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

