प्रताड़ित महिला न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। पति की मृत्यु के बाद ससुराली जनो से प्रताड़ित महिला न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है योगी सरकार महिलाओ को न्याय दिलाने के लिए सशक्तीकरण कार्यक्रम चलाकर बड़े बड़े ढिंढोरा पीट रही है वही एक अभागी महिला न्याय के लिए मजबूर है।
कस्बा मसौली निवासी अफसाना बानो पुत्री गुलाम रसूल का विवाह वर्ष 2017 मे 5 जुलाई को सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कटरा निवासी मो0 जुबेर पुत्र खुर्शीद के साथ हुआ था जिसमे पीड़िता के परिजनों ने इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल सहित काफी दान दहेज दिया था। लखनऊ नंबर के लिए मो0 जुबेर ने लखनऊ निवासी शारिक हलवाई निवासी हजारबाग ठाकुरगंज के नाम की थी 27 जुलाई को अफसाना के पति मो0 जुबेर की कैंसर के चलते मृत्यु हो गयी इसके बाद पीड़िता पर ससुरालीजनों का जुल्म बढ़ गया और पीड़िता अपने 5 वर्षीय पुत्र शैफ व 3 वर्षीय मो0 जैद के साथ अपने माँ बाप के साथ रह रही है। जब भी महिला अपनी ससुराल जाती है और अपने पति के हिस्से मे रहना चाहती है तो पीड़िता के ससुर खुर्शीद, सास जमीला, जेठ जावेद जेठानी फरजाना गाली गलौच कर भगा देते है न्याय के लिए पीड़िता का सहारा लिया जिसका वाद न्यायालय मे चल रहा है इसी बीच पीड़िता के ससुर ने बुलेट को अपने नाम करा लिया है पीड़िता अपने हक के लिए लखनऊ व मसौली थाने के चककर लगाते लगाते थक चुकी है। न्याय न मिलने पर आहित पीड़िता आत्महत्या करने की कई बार कोशिश कर चुकी है बहराहाल् एक ओर योगी सरकार महिलाओ को न्याय दिलाने के लिए महिला सशक्तीकरण जैसे कार्यक्रम चला रही है वही दूसरी ओर पीड़िता न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खा रही है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

