भारत विकास परिषद (रुहेलखंड पूर्वी प्रान्त),गौरी शंकर शाखा, बदायूं व इलीट मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में विषय -महिला एवं बाल संस्कारशाला व ताइक्वांडो का प्रशिक्षण।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। भारत विकास परिषद रुहेलखंड पूर्वी प्रान्त गौरी शंकर शाखा बदायूं एवं इलीट मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में ताइक्वांडो प्रशिक्षण दिया गया। इलीट मार्शल आर्ट्स एकेडमी डायरेक्टर अभिनव यादव के संयोजन में मार्शल आर्ट के कोच रजय गुप्ता ने आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए एवं सभी को प्रेरित कर शिक्षा देते हुए कहा कि हम जब मार्शल आर्ट सीखे हुए होंगे तो हम प्रत्येक विपत्ति में भी हंसकर खड़े मिलेंगे। विद्यार्थियों में विकास कुमार सागर, शुभराज कश्यप,श्रेयांश, नितिन किशोर साहू, मृत्युंजय, विनायक,शुभ पंडित में मुख्य रहे।भावना, मुस्कान,काजल का पेंटिंग में मुख्य योगदान रहा। अन्य डायरेक्टर कुशाग्र ने विद्यार्थियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा – हमें अपने जीवन में एक उद्देश्य लेकर चलना चाहिए। श्री मती प्रमिला गुप्ता (महिला संयोजिका), दीप्ति गुप्ता (समूह गान संयोजिका) विनीता सक्सेना, रचना शंखधार (गुरु वंदन छात्र अभिनंदन), डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, अनिल कुमार शर्मा, (अध्यक्ष), चन्द्र प्रकाश गुप्ता ,अजय सक्सेना, रवीन्द्र उपाध्याय, वीरेश कुमार वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!